प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 29 जून को रतलाम में होगी

 प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 29 जून को रतलाम में होगी 

-मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया

रतलाम। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की नव निर्वाचित प्रदेश कार्य समिति की प्रथम बैठक 29 जून को रतलाम में होगी। यह जानकारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने रविवार को आयोजित श्रमजीवी पत्रकार संघ रतलाम जिला कार्यसमिति की बैठक में दी। 

बैठक में संघ के ऑनलाइन सदस्यता समिति के प्रदेश संयोजक शरद जोशी, शासन और संगठन समन्वय समिति के प्रदेश सह संयोजक राजेंद्र पुरोहित, प्रदेश सचिव डॉ. नरेंद्र सिंह राजावत, प्रदेश के संयुक्त सचिव प्रीतिपाल सिंह राणा, उज्जैन संभाग के अध्यक्ष मनोज जैन, एवं संभाग के महासचिव राजेंद्र अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।

बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश जैन, महासचिव दिनेश दवे, उपाध्यक्ष आरिफ कुरैशी, विजय मीणा, मनोज भंडारी, कोषाध्यक्ष किशोर जोशी, सचिव कैलाश टांक सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। श्री जैन ने प्रदेश कार्यसमिति की प्रस्तावित बैठक की जानकारी देते हुए उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सुझाव एवं मार्गदर्शन मांगते हुए इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सहयोग का आव्हान किया। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए श्री शरद जोशी ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पत्रकार हितेषी कई निर्णय लिए जाएँगे और संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु चर्चा की जाएगी।

श्री जोशी ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ की कई मांगों को स्वीकृत किया गया है और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के लिए हम संघर्षरत है। शासन एवं संगठन समन्वय समिति की प्रदेश सह संयोजक राजेंद्र पुरोहित ने कहा कि प्रदेश में श्रमजीवी पत्रकार संघ एकमात्र ऐसा संगठन है जो पत्रकार हितों के लिए मजबूती के साथ खड़ा है। कई नए संगठन बने लेकिन वे सिर्फ नाम के संगठन बनकर रह गए। प्रदेश सचिव डा. नरेंद्र सिंह राजावत, प्रदेश के संयुक्त सचिव प्रीतिपाल सिंह राणा ने भी प्रस्तावित कार्यसमिति की बैठक को लेकर कई सुझाव रखे। संभाग अध्यक्ष मनोज जैन ने सभी साथियों से आव्हान किया कि जून में प्रस्तावित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के आयोजन में जुट जाएं। संभाग महा सचिव राजेंद्र अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

इस दौरान बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष विमल मांडोत, भेरूलाल टांक, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, हेमंत भट्ट, चंद्रशेखर सोलंकी, मुबारिक शेरानी, उत्तम शर्मा, करणधीर बड़गोत्या आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला इकाई की ओर से नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों श्री शरद जोशी, राजेंद्र पुरोहित, डॉ. नरेन्द्र सिंह राजावत, प्रीतिपाल सिंह राणा, संभाग पदाधिकारी मनोज जैन, राजेन्द्र अग्रवाल, विमल मांडोत एवं भेरूलाल टांक का सम्मान भी किया गया। आभार दिनेश दवे ने माना।